Admin / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 1
US Force Destroy ईरान में फंसे अपने दूसरे पायलट को अमेरिका ने बचा लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पायलट जख्मी है लेकिन खतरे से बाहर है. इस मौके पर ट्रंप ने यह भी बताया कि यह लम्हा हर अमेरिकी के लिए फख्र करने लायक है. हालांकि इस बीच एक खबर यह भी आ रही है कि इस ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना ने खुद के दो खतरनाक हेलीकॉप्टर भी तबाह किए हैं.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया, C-130 विमान फंस गए थे और बचाव दल को वापस लाने के लिए उन्हें तीन अन्य विमान भेजने पड़े, अधिकारियों ने यह भी बताया कि अमेरिकी सेना ने C-130 विमानों को इसलिए नष्ट कर दिया, ताकि वे ईरान के हाथों में न पड़ सकें.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट को बचाने की जानकारी दी है. ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट में लिखा,'अमेरिकी सेना ने ईरान के खतरनाक पहाड़ी इलाके में फंसे अपने एक पायलट को ऑपरेशन के जरिए महफूज बचा लिया है. यह रेस्क्यू मिशन कई घंटों तक चला, जिसमें पायलट दुश्मनों के बीच फंसा हुआ था और लगातार खतरे में था.'
ट्रंप ने आगे लिखा,'पायलट को कुछ चोटें आई हैं लेकिन वह अब पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने इसे अमेरिकी सेना की बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि यह ऑपरेशन इतिहास के सबसे साहसी मिशनों में से एक है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले एक और पायलट को भी बचाया गया था, लेकिन दूसरे ऑपरेशन को खतरे में न डालने के लिए इसकी जानकारी छिपाई गई थी. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका अपने किसी भी सैनिक को दुश्मन के बीच अकेला नहीं छोड़ता.
विज्ञापन
विज्ञापन