Admin / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 14
संवाद सूत्र, लालगंज। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के घटारो हॉल्ट के पास रविवार की सुबह वैशाली से कोडरमा जाने वाली ट्रेन संख्या 63383 फ़ास्ट पेसेंजर के साथ एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।
घटना घटारो हॉल्ट के समीप नामीडीह से करताहां जाने वाली सड़क स्थित रेलवे फाटक संख्या 8C की है। जहां सुबह लगभग 6:15 बजे फाटक बंद नहीं होने के कारण ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रुकना पड़ा।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर कोई गेटमैन भी मौजूद नहीं था। इस दौरान ट्रेन लगातार हॉर्न देती रही, जिससे यात्रियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति को संभालने के लिए ट्रेन में मौजूद रेलवे के 2 कर्मचारी नीचे उतरे और खुद फाटक को बंद किया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया गया।
घटना के बाद दोनों कर्मचारी दोबारा ट्रेन पर सवार होकर रवाना हो गए। इस दौरान मौके पर आस पास के सैकड़ो लोग जमा हो गया। इस पूरी घटना ने रेलवे की बड़ी लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं, इस सम्बन्ध मे PWI के प्रमोद कुमार ने बताया की वैशाली कोडरामा फ़ास्ट पेसेंजर ट्रेन सुबह 5:15 मे वैशाली से लालगंज, हाजीपुर होते हुए कोडरमा जाती है।
इसी दौरान लालगंज के पंचदमिया स्थित फाटक संख्या 8C पर गेट कीपर के नहीं रहने के कारण गेट खुला पाया गया और गेट कीपर दिव्यांशु कुमार 15 मिनट लेट आने के कारण उसे लापरवाही बारतने के कारण सस्पेंड कर दिया गया।
हालांकि रेलवे विभाग द्वारा सुबह मे प्रत्येक गेट पर ट्रेन को रोक कर गेट खुला है तो गेट को लगाकर ही ट्रेन को आगे बढ़ाना है इस लिए किसी प्रकार की दुर्घटना का सवाल हो नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन